कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते एसपी सिटी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा का खाका तैयार करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी लगातार कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस की टीमें शिविर भी लगाएंगी। जत्थे को थाने की सीमा तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। रूट डायवर्जन और प्रकाश व्यवस्था की तैयारियां की जा रही हैं।
एसपी सौरभ दीक्षित ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया जाए। भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग पर निरंतर पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी रखी जाए। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने भी कांवड़ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। संवाद