तिलहर कस्बे में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में मशाल जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने के सामने पीट दिया।
तिलहर कस्बे में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में मशाल जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने के सामने पीट दिया। इससे भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ अरविंद कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो तीखी नोकझोंक हुई। भाजयुमो नगर अध्यक्ष ऋतिक गुप्ता, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष गौरव शर्मा मंत्री हर्षित गुप्ता, अनूप राठौर ने पुलिस कर्मचारियों पर लाठी से पीटने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस लाठी चलाने से इनकार कर रही है।