फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने बरेली के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 890 ग्राम अफीम बरामद

Thu, 08 Jan 2026 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर पुलिस ने अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवकों से 890 ग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों आरोपी बरेली जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
तस्करी के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनखंडीनाथ चौराहा पर घेराबंदी कर बरेली जिले के रहने वाले तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 890 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की 

विज्ञापन


सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मादक पदार्थों का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जैतीपुर पुलिस ने बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ढका गांव निवासी ज्ञानेंद्र व कादराबाद गांव निवासी अजय को पकड़ा। ज्ञानेंद्र के पास से 400 ग्राम और अजय के पास से 490 ग्राम अफीम मिली है। अजय की बाइक सीज कर दी गई है। 

सीओ तिलहर ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अफीम एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य करते थे। इसके एवज में मिलने वाले रुपये से खर्चा-पानी चलाते थे। सीओ ने बताया कि आरोपी अफीम जिससे लेकर आते थे, पुलिस उसका पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें