तिलहर। पुलिस ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लोगों के पास से दो किलो अफीम बरामद की है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस गश्त पर थी। हाईवे पर ढाबे के पास खड़े दो संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की। उनकी तलाशी लेने पर दो किलो अफीम बरामद हुई। उनसे अफीम लाने व बेचने के स्रोत के बारे में जानकारी की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम बैजनाथ निवासी खनपुरा, तिलहर बताया है। दूसरा युवक मदनापुर के ईश्वरीगंज नवादा निवासी अनिल है। दोनों अफीम की खेप की आपूर्ति देने के लिए आए थे। संवाद