फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर फुरकान को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 27 Sep 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टर फुरकान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पीलीभीत के बीसलपुर निवासी फुरकान पिछले कई महीने से वांछित चल रहा था। आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार तड़के निगोही पुलिस भर्री वसंतपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित व गोकशी मामले का अभियुक्त फुरकान कुरैशी शाहजहांपुर-पीलीभीत सीमा पर खनंका स्थित दूध फैक्टरी के पास अपने साथियों का इंतजार कर रहा है।

आरोपी ने दो राउंड फायर किए 
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि निगोही थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर किया। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस बीच पुलिस की गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फुरकान के गिरते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उसके ऊपर दो गोवध निवारण अधिनियम व एक ऑर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोवंश के मांस को बीसलपुर व पीलीभीत में ले जाकर बेचता था। कुछ दिन पहले थाना निगोही में गोकशी के मुकदमे में जेल गया था। उसके बाद अदालत से जमानत हो गई थी। 

इन आरोपियों के बताए नाम 
पुलिस के अनुसार, आरोपी को रिजवान उर्फ पैंदा निवासी ग्राम तालगांव, नईम, अनस उर्फ कासिब, अफजाल निवासी ग्राम धुल्लिया थाना निगोही ने यह कहकर बुलाया था कि किसी गोवंशीय पशु की हत्या कर मांस को बेच देंगे। दोपहर में एसपी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भांवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें