फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शिक्षिका के घर चोरी के मामले में खुलासा, पड़ोसी समेत चार युवक गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

Mon, 02 Oct 2023 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पड़ोसी युवक ने रेकी करने के बाद अपने दोस्तों को साथ लेकर शिक्षिका के घर में सेंध लगा दी। लाखों रुपये का माल पार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में शिक्षिका शताक्षी सक्सेना के घर चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि शताक्षी सक्सेना के पड़ोस में रहने वाले अमन ब्राउन ने ही घर की रेकी की थी। वह ही अपने घर से पड़ोसी की छत से होते हुए चोरी करने अपने साथियों के साथ शिक्षिका के घर में घुसा था। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार करते हुए पांच लाख का माल बरामद किया है।

विज्ञापन


20 सितंबर की रात थाना सदर बाजार की मालाराम कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका शताक्षी सक्सेना के मकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। इस मामले में शिक्षिका के पति मोहित ने मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस, एसओजी और सदर बाजार थाने की टीम चोरों की तलाश कर रही थी। 

ये भी पढ़ें- UP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवंतीबाई पार्क मोड़ के पास से अमन ब्राउन, आर्यन राज, जितिन कुमार, रूयैल फ्रांसिस को गिरफ्तार किया है। आर्यन और जितिन गदियाना और रूयैल फ्रांसिस रोजा थाना क्षेत्र के न्यू चर्च कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पास से चोरी के करीब पांच लाख के आभूषण, तीन मोबाइल, बाइक व नकदी बरामद की गई है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें