पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। नेता के साथी अंधेर का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए खुटार सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से उसे पुलिस अभिरक्षा में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मुजीबुर्रहमान के फरार साथियों की तलाश में पुलिस टीम गांवों में दबिश दे रही है।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि गोवंशीय पशु की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।