मीरानपुर कटरा में लाइन लगाकर गैस सिलिंडर लेते ग्राहक। संवाद
मीरानपुर कटरा। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सावित्री इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम पर शुक्रवार को सुबह दस बजे से उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई।
सुबह से लाइन में लगने के बावजूद दोपहर 12:30 बजे तक सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ता हंगामा करने लगे। गैस एजेंसी के संचालक से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को शांत किया और उनकी लाइनें लगवाकर उन्हें अपनी निगरानी में गैस सिलिंडर वितरित कराए। गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप कुमार के अनुसार शुक्रवार को तीन दिन बाद गैस सिलिंडरों की गोदाम पर आपूर्ति हुई।
इसीलिए तीन दिन से सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान तमाम उपभोक्ता एक साथ पहुंच गए। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित कराने में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अच्छन खां, शिक्षक सूरज शर्मा, अमर सिंह आदि ने एजेंसी के कर्मचारियों की मदद की। संवाद