फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए आगे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कोरोना के कारण किए गए लॉकडाउन को देखते हुए पुवायां कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने अपने पास से गरीबों की मदद के लिए भोजन देने के लिए एक लाख रुपये की राशि एकत्र की है। इसके अलावा भी तमाम लोग गरीबों की मदद कर रहे हैं। पुवायां के कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह की ओर से छह दिन से भोजन का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष संजय गुप्ता, गुरुद्वारा नानक बाग की ओर से दो-दो दिन भोजन वितरित किया गया। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के सह डॉयरेक्टर विनायक अग्रवाल ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सेवा परमो धर्म के नाम से व्हाटसएप ग्रुप बनाया है। विनायक अग्रवाल ने अब तक खाद्यान्न के 70 पैकेट वितरित किए हैं। ग्रुप में जुड़े 65 लोगों में नितेश गुप्ता ने 15, रामजी गुप्ता ने 11, गुंजन बाथम ने 11, सचिन ने 11, कपिल गुप्ता ने 21, महाकालेश्वर मंदिर की ओर से 11, मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से राशन आदि के 51 पैकेट और प्रशांत ब्रदर्स की ओर से 51 सौ रुपये, पुष्कर गुप्ता की ओर से 10 हजार, दीपू किराना की ओर से 11 हजार रुपये की मदद दी गई है। ग्रुप के सदस्य रोजाना सामग्री का वितरण कर रहे हैं।
पुवायां की ब्लॉक प्रमुख शोभा यादव और उनके पति जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने गांव आयूं, भूड़ा मैनारी, महुआ पाठक, जड़ौली, बलरामपुर, अनावा, पहाड़पुर, बनियानी, बेला छेदा, कटका आदि गांवों को सेनेटाइज कराया।
विज्ञापन

खुटार। खुटार में खालासा फेडरेशन के लोग कई दिन से जरूरतमंदों को भोजन, नाश्ता उपलब्ध करा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि मोहल्लों में लगातार दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। भाजयुमो के जिला महामंत्री प्रवीण मिश्रा ने 10,500 रुपये प्रधानमंत्री कोष में दान दिए हैं।
बंडा। बंडा की प्रधान साबरी बेगम के पति मोहम्म्द इसहाक ने लोगों को मास्क वितरित किए, वहीं गांव नटिउरा के प्रधान सुरजीत सिंह ने गांव में दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें