फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घरेलू हिंसा मामले में दखल को लेकर पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के एक मामले में कोर्ट के आदेश के अनुपालन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर बिना महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जेरबरगद निवासी एहसान अली के पुत्र फरमान की शादी मोहल्ला नितगंजा निवासी रौनक अफरोज उर्फ अर्शी से हुई थी। दंपती की एक बेटी भी है। आपसी विवाद के चलते अर्शी काफी समय से मायके में रह रहीं थीं। फरमान ने पत्नी को विदा कराने के लिए कोर्ट की शरण ली, वहीं अर्शी ने फरमान समेत उसके माता-पिता, भाई व बहन के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वर्ष 2020 में न्यायालय ने आदेश पारित कर अर्शी को अपनी ससुराल में ही रहने का अधिकार दिया था।
शनिवार को थाना दिवस के बाद दरोगा नितिन कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराते हुए अर्शी को उसके मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में ससुराल पहुंचाया। अर्शी ने ससुराल के एक कमरे में अपना ताला डाल दिया और वहां से चली गईं।
विज्ञापन

इस मामले में फरमान के पिता एहसान अली का आरोप है कि पुलिस टीम ने महिला आरक्षी साथ लिए बगैर घर में जबरन प्रवेश कर घरवालों से अभद्रता की। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही फरमान और अर्शी को घर से बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने अर्शी को जबरन उनके घर में रखवा दिया। दरोगा नितिन कुमार ने बताया कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम के साथ वह महिला को लेकर उसकी ससुराल गए थे।

यह प्रकरण थाना दिवस में आने पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पुलिस पर अभद्रता का आरोप निराधार है। पुलिस ने केवल न्यायिक आदेश का अनुपालन कराया है। कोई शिकायत मिलने पर मामले की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

-ज्योति यादव, सीओ, तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें