फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर खूब सजीं योग कक्षाएं

Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर खूब सजीं योग कक्षाएं
विज्ञापन
भौगोलिक दृष्टिकोण से 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना गया है, लेकिन भारतीय संस्कृति और ऋषि-मुनियों से सौगात के रूप में मिले योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्वीकारोक्ति ने 21 जून को और भी बड़ा बना दिया है। दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साधकों का स्वागत करने को इंद्रदेव भी लालायित दिखे, शायद इसीलिए कई दिनों से भीषण गर्मी से झुलस रहे जिले में एक दिन पहले से ही मौसम खुशनुमा हो गया था। योगाभ्यास के निर्धारित समय पर कुछ देर को हुई बरसात ने मौसम को और भी आनंददायी बना दिया। इस बीच कुछ समय के लिए आयोजनों में व्यवधान जरूर आया, लेकिन बाद में सब कुछ ठीकठाक चला। लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि हर कोने में योग कक्षाएं सजी दिखाई दीं, जिनमें पुरुषों के साथ महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी भी सराहनीय रही। सेना के जवानों से लेकर एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत जनसामान्य तक प्राणायाम और अन्य योगासनों में लीन दिखा। शहर में सांसद कृष्णा राज ने कई केंद्रों का भ्रमण कर न सिर्फ साधकों और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि योग क्रियाएं भी कीं। 
विज्ञापन


छावनी परिषद में लगा वृहद शिविर
योग विज्ञान संस्थान की ओर से छावनी परिषद के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृहद योग शिविर लगाया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान एवं योग प्रशिक्षक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने रिमझिम फुहारों के बीच योग का महत्व समझाते हुए साधकों को योगाभ्यास कराया। यहां छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर रूकेश मेहता, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, मुख्य अधिशासी अधिकारी सत्यम मोहन, एडम कमांडेंट एसके ठाकुर, जेसीएफए एसके सिंह, एजी संगीत सचान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास
कैंट एरिया में गोल्फ मैदान में आर्मी अधिकारियों और जवानों ने योगाभ्यास किया। यहां ब्रिगेडियर रूकेश मेहता समेत अन्य अधिकारियों और जवानों को योग शिक्षक राम निवास अग्निहोत्री, अजय गुप्ता, तेजवीर गुप्ता, विपिन रस्तोगी ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन


एक हजार एनसीसी कैडेट्स ने किया योग
25 यूपी वटालियन में योग विज्ञान संस्थान के योग शिक्षक जीसी मिश्रा ने करीब एक हजार एनसीसी के महिला-पुरुष कैडेट्स को योगाभ्यास कराया। यहां कैंप कमांडेंट कर्नल एसके सिंह समेत अन्य एनसीसी अधिकारियों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। 

कारागार में बंदियों ने लगाई योग कक्षा
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से जिला कारागार में योग शिविर लगाया गया। यहां योग शिक्षक पंकज पांडेय, धर्मेंद्र शर्मा, अमित गुप्ता, सुशांत बंसल आदि ने कारागार के अधिकारियों, स्टाफ के सदस्यों और कैदियों को योगाभ्यास कराया। संस्था की ओर से हनुमत धाम, गन्ना शोध परिषद, आवास विकास कालोनी में भी शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें