फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अस्पतालों में डायरिया और खांसी-बुखार के मरीजों की भरमार

विज्ञापन
कुर्रिया कलां पीएचसी में डॉक्टर की खाली पड़ी कुर्सी और दवा लिखते फार्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
जन आरोग्य मेला : तिलहर में 160 मरीज पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। सरकारी अस्पतालों में डायरिया, खांसी, जुकाम, बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इन्हीं रोगों से पीड़ित 160 मरीज पहुंचे।
राजनपुर पीएचसी पर डॉ. अभिषेक जौहरी ने 60 मरीजों का परीक्षण कर उनमें 10 मरीजों के जांच के लिए नमूने लिए। रमापुर पीएचसी पर डॉक्टर का पद रिक्त होने से वहां फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 55 मरीजों को दवाएं दीं और 10 मरीजों के रक्त के नमूने लिए। मोहल्ला कुंवरगंज की शहरी पीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में 45 मरीजों को दवाएं दी गईं और उनमें से 10 मरीजों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर आए नहीं...फार्मासिस्ट ने दी दवाएं
कुर्रिया कलां। गांव स्थित पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में मेले में दवा लेने आए 31 मरीजों को फार्मासिस्ट से दवा लेकर लौटना पड़ा। एक सप्ताह पूर्व डॉक्टरों की नई भर्ती में यहां पर डॉ.शैलेंद्र की तैनाती की गई। रविवार को जन आरोग्य मेले में उनके न पहुंचने पर फार्मासिस्ट कृपाशंकर पांडेय ने दवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें