फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यालय को अनुशासित और स्वच्छ बनाने का संकल्प

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अकर्रारसूलपुर में संकल्प लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर जनपद के 2599 विद्यालयों में हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 8741 शिक्षकों और 220553 विद्यार्थियों को विद्यालय को संस्कार, सेवा और समर्पण का केंद्र बनाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पांच सामूहिक संकल्प ग्रहण किए। इसमें विद्यालय को स्वच्छ एवं अनुशासित बनाने, विद्यालय संपदा को राष्ट्रधन मानने, भेदभाव रहित वातावरण बनाने, शिक्षा को चरित्र निर्माण व समाज सेवा का साधन मानने और विद्यालय को संस्कार का तीर्थ बनाना शामिल रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरोमनगर ददरौल, कंपोजिट स्कूल पुवायां द्वितीय समेत सभी विद्यालयों में शपथ दिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर द्वितीय की कक्षा दो की छात्रा अलविया ने आदर्श विद्यालय का मॉडल बनाया। महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने विचार व्यक्त किए। जिला संयोजक अवधेश कुमार मैथिल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें