फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जानलेवा हमले पर सीओ से कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला पक्का कटरा निवासी अलीमुद्दीन शाह ने जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीओ इशिका सिंह से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह हिन्दू पट्टी मोहल्ले में चुंगी के पास एक महिला की जमीन की देखरेख करते हैं। गत 28 अप्रैल की शाम मोहल्ले के हारून शाह ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने फैजान शाह, शब्बन शाह, हसीब, जमीर हसन, चांद हसन आदि के साथ उनकी परचून की दुकान में घुसकर उनसे मारपीट की और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल शांतिभंग की कार्रवाई की। सीओ ने उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें