फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुरक्षा से खिलवाड़...सिर पर लगाने के बजाय हाथ में लेकर चल रहे हेलमेट

विज्ञापन
कांट में हाथ में हेलमेट लेकर जाता बाइक में पीछे बैठा युवक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर से लेकर देहात तक लोग सफर में सिर महफूज रखने के बजाय चालान से बचने के लिए हेलमेट लेकर चल रहे हैं। हेलमेट को सिर पर लगाने के बजाय हाथ में पकड़कर बैठते हैं। यातायात पुलिस के नजर आने पर हेलमेट पहनकर चालान से बच जाते हैं।
विज्ञापन

दिन में करीब दो बजे थाना सदर बाजार के सामने से एक नहीं, कई लोग हेलमेट को सिर पर लगाने के बजाय हाथ में पकड़कर निकले। पंखी चौराहे से गोविंदगंज की ओर जाने वाला युवक थाने के सामने से गुजरा, लेकिन उसे यातायात नियमों का डर नहीं था। उसकी बाइक के शीशे में हेलमेट लगा था। कुछ आगे यातायात कर्मी दिखा तो उसने बाइक रोककर हेलमेट पहन लिया। इसी मार्ग पर स्कूटी सवार हाथ में हेलमेट लेकर बेधड़क निकल गया।

हाईवे पर गुजरने वाले भी नहीं लगा रहे हेलमेट
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उसके बावजूद बाइक सवार संजीदा नहीं हैं। हाईवे से गुजरने के बावजूद बाइक सवार हेलमेट लगाने के बजाय हाथ में लेकर जाते दिखे। संवाद
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में भी नहीं लगा रहे हेलमेट
बंडा। कस्बे से गुजरने वाले काफी कम लोग ही हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं। शहर जाने वाले लोग कस्बे में हेलमेट नहीं लगाते हैं, लेकिन शहर के नजदीक पहुंचते ही हेलमेट को पुलिस से बचने के लिए लगा लेते हैं। निगोही में भी लोग हेलमेट लगाकर काफी कम चल रहे हैं। संवाद



यातायात माह का नहीं दिखा असर
कांट। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान कस्बे में नहीं चल रहा। हाईवे पर गुजरने वाले लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वे पेट्रोल लेने या पुलिस से बचने के लिए हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं। यातायात महीना शुरू होने के बावजूद पुलिस संज्ञान नहीं ले रही है। संवाद

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें धन
- नशे में वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार वाहन चलाने से बचें, छुट्टा पशुओं से दूरी बनाकर चलें, नींद आने पर वाहन चलाने से परहेज करें, ओवरटेकिंग से हमेशा बचें, बारिश के दौरान हमेशा संभल कर चलें

केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर चलें। इसके लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
- संजय कुमार, सीओ यातायात

कांट में हाथ में हेलमेट लेकर जाता बाइक में पीछे बैठा युवक। संवाद

कांट में हाथ में हेलमेट लेकर जाता बाइक में पीछे बैठा युवक। संवाद

कांट में हाथ में हेलमेट लेकर जाता बाइक में पीछे बैठा युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें