फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके 19 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के 19 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पदक प्राप्त किए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 500 प्रतिभागियों में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहरा दिया।
विज्ञापन

टीम के कोच राहुल सिंह और जगमोहन राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें अवंतिका कठेरिया, दृष्टि, अक्षिता निषाद, प्रिशा पाल, विदिशा सिंह, अदिति कठेरिया, प्रणित विश्वास, कृष्णा यादव, यश कुमार गौरव ने स्वर्ण व आरल कठेरिया, रंजना राठौर, आलोकितेश ने रजत और प्रांजल सिंह, दिव्यांशी, विलक्षणी सिंह, सिद्धार्थ सोमाली, आशुतोष वर्मा, पारस गुप्ता और अभिनव कुमार गौरव ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों को ओसीएफ के रामलीला मैदान में सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष बीके निझावन और सचिव हरि सिंह थापा ने मेडल पहनाकर व कोरियन ताइक्वांडो यूनीफॉर्म देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें