- लंबे समय से खेल के अभ्यास के लिए प्रशासन से कर रहे थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। टाउनहाल हॉकी मैदान पर पूर्ण अधिकार के बाद रविवार से मैदान पर हॉकी और फुटबॉल के खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया। खिलाड़ी लंबे समय से अभ्यास की अनुमति के लिए प्रयासरत थे।
अभी कुछ दिन पहले प्रशासन ने हॉकी मैदान पर पूरी तरह से अधिपत्य कर लिया था। यहां पर डूडा कार्यालय का बोर्ड भी लगा दिया गया था। मैदान के खाली पड़े होने के कारण फुटबाल और हॉकी के खिलाड़ी लंबे समय से खेल गतिविधियों के लिए अनुमति मांग रहे थे। उनकी मांग पूरी करते हुए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने रविवार से खेल का अभ्यास शुरू करा दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हॉकी मैदान पर समय-समय पर विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं भी कराईं जाएंगी। इससे शाहजहांपुर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।