शाहजहांपुर में शहीद उद्यान में योग करते साधक। संवाद
शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ शहीद उद्यान में मनाया गया। इस दौरान साधकों ने योगासन के लाभ गिनाए। जिला प्रधान एवं प्रांतीय मंत्री पवन कुमार सिंह ने बताया कि योग जीवन जीने की कला है। भारतीय योग संस्थान समाज सेवा के रूप में योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का तरीका बताता है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को शंख प्रक्षालन की क्रिया, ऑनलाइन प्रांतीय शिविर 28, 29 एवं 30 अप्रैल को सुबह छह से आठ तक होगा। अगले महीने मोटापा रोग निवारण शिविर होगा।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने संस्थान के संस्थापक प्रकाशलाल एवं मां शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीपांजलि के साथ किया। जिला प्रधान पवन सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, सूर्यभान शुक्ला, आरती बंसल, सुधीर मिश्रा, राजेश मिश्रा, शिवम सक्सेना, गोपाल सिंह, अवधेश प्रजापति, भगवान दास शर्मा ने विभिन्न आसन कराए। अवधेश प्रजापति, राजेंद्र गुप्ता और मयंक भूषण पांडे ने भजनों की प्रस्तुति दी। संस्थान का परिचय जिला उपप्रधान डॉ. मयंक भूषण पांडे ने दिया। संवाद