एनटीआई में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ की ओर से स्व.प्रमोद कुमार शुक्ला मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन लोधीपुर स्थित एनटीआई में किया गया।
रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्मचारी नेता नरेंद्र त्यागी और समाजसेवी अंशुमान मैसी ने किया। त्यागी ने खेल से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला। सचिव सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
ओपन वर्ग में अंकित सेन, अरीब, सईद बेग व अंडर-15 में अयांश गुप्ता, आदित्य सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। संवाद