फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वॉलीबॉल क्लस्टर ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में 24 और 25 जुलाई को दो दिवसीय वॉलीबॉल क्लस्टर ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में बाराबंकी, हरदोई, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और अयोध्या सहित कई जवाहर नवोदय विद्यालयों के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दो दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुशासन और टीम भावना का भी उत्कृष्ट परिचय दिया। यह चयन प्रक्रिया विशेषज्ञ चयनकर्ताओं की देखरेख में पूरी हुई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया।
विद्यालय के प्राचार्य सत्यपाल गंगवार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों को व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। विशेषज्ञों ने निष्पक्षता के साथ चयन सुनिश्चित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें