फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कांट, पुवायां इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज रोजा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा और मेजबान कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज, भावलखेड़ा विजेता और संजय सरस्वती इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
अंडर-19 में इस्लामिया इंटर कॉलेज विजेता और सरदार पटेल इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। पुवायां इंटर कॉलेज, पुवायां की टीम का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया।
सब जूनियर वर्ग में मोइद रजा, मोहम्मद हसन खान, शाहरूज अली, अरमान खान, संचित शर्मा, मो. फैज खान, अनिकेत, फैजान और मोइन रजा का मंडल के लिए चयन हुआ। जूनियर वर्ग में खुशहाल, रेहान, हसनैन, रहमान, निहाल, सजल, यासिर, मोहम्मद रजा, अरुण, कार्तिक, दिवांग और हिमांशु चयनित हुए।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में कासिम, विलाल, इमरान, जुनैद, सलमान, कन्हैया लाल, दिव्यांश अवस्थी, अभिषेक और किशन चयनित हुए। इससे पूर्व क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में योगेंद्र सिंह, राहुल कुमार, राजेश शुक्ला, सत्यपाल सिंह, रामनिरंजन वर्मा, तस्दीक खान और राजीव गंगवार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें