सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क दुर्घटनाएं रोकने को चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कार्यशाला और हथौड़ा स्टेडियम में मैराथन दौड़ हुई। मैराथन दौड़ को सीडीओ पुलकित खरे ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुबह तक्षशिला पब्लिक स्कूल में सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं समुचित यातायात प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह और एके मिश्रा, राम बचन, टीएसआई मो. इश्तियाक आदि ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित चलने के तौर-तरीके समझाए। इस मौके पर प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल, प्रधानाचार्य उज्जवला सिन्हा समेत स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे। द्वितीय सत्र में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को मुख्य अतिथि सीडीओ पुलकित खरे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पंकज ने प्रथम, बबलू ने द्वितीय और मो. वारिस ने तृतीय स्थान पाया। दौड़ में प्रतिभागियों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से टी-शर्ट भेंट की गई। आयोजन में जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव, मोहम्मद उजैर, मो. अनवर का योगदान रहा।