फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर खेलें होली, नहीं होगी पानी की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों के त्योहार को ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। न पानी की कमी खलेगी और न ही गंदगी दिखाई देगी। सफाई कर्मियों से शहर के गली-मोहल्लों में साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में सफाई नायकों की देखरेख में सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। होलिका दहन वाले स्थलों पर भी सफाई व चूना का छिड़काव करवाया गया है। होली पर रंग के बाद स्नान आदि के लिए पानी की कमी न हो, इसके लिए निर्बाध रूप से जलापूर्ति का इंतजाम भी कर लिया गया है।
घरों में जलापूर्ति के लिए सुबह व दोपहर के समय पूरी क्षमता के साथ ट्यूबवेल चलेंगे। विद्युत आपूर्ति में बाधा होने की स्थिति में जलकल प्रागंण में टैंकर त्वरित मूवमेंट के लिए भरवाकर रखवाए गए हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, गड्ढों की मरम्मत, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें