फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इलाज में कोताही से घटने लगती हैं प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। समय पर इलाज न कराने पर बुखार टायफाइड बन जा रहा है। प्लेटलेट्स भी कम होने लगती हैं। सीएमएस का कहना है कि बुखार आने पर सरकारी अस्पताल आएं, जिससे समय पर इलाज शुरू होने से बीमारी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम नहीं पड़़ रही है। आठ बजते ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो दोपहर एक बजे तक जारी रहता है। डॉक्टर बताते हैं कि इस मौसम में वायरल बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता रखें मजबूत, बीमारियां रहेंगी दूर
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विजय प्रकाश वर्मा बताते हैं कि इस मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार से लेकर अन्य बीमारियों के हाेने की आशंका ज्यादा रहती है। खान पान पर ध्यान रखकर बीमारियों से बचा जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने के लिए मौसमी फल एवं सब्जियां, सुबह शाम हल्दी वाला दूध पीयें। खट्टे फलों का सेवन करना फायदेमंद हैं। यदि सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हैं तो नारियल पानी, कीवी, पपीता के अलावा गुर्च, काली मिर्च एवं सोंठ का रोजाना सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें