फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाई दूज पर दिल्ली रूट की बसें लोकल मार्गों पर चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाई दूज 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के घर पहुंचकर उनके माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करेंगी। त्योहार पर बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज और रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोडवेज ने दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों को दिन में लोकल मार्गों पर संचालित करने की योजना बनाई है। वहीं रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

दिवाली पर परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर करीब 80 बसों का संचालन किया था। भाई दूज पर भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी की बसों को लोकल मार्गों पर चलाया जाएगा। दिल्ली से आने वाली बसों को दिन में फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, पुवायां और तिलहर मार्ग पर संचालित किया जाएगा। शाम को इन बसों को दोबारा दिल्ली रूट पर लगा दिया जाएगा।
केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि भाई दूज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। उधर, रेलवे ने भी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने का खाका तैयार किया है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आरपीएफ ने भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवानों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


दिवाली पर रोडवेज को मिला 56 लाख का राजस्व
दिवाली पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ से परिवहन निगम को अच्छी आय हुई। त्योहार के दौरान बसों के संचालन से रोडवेज को करीब 56 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। दिल्ली समेत विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने से यात्रियों को सुविधा मिली और राजस्व में लाभ हुआ है।

वापसी के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
दीपावली मनाने के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर लखनऊ दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस और राजरानी एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही जनरल कोच में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी मच गई। भीड़ के चलते यात्रियों को ट्रेन में सवार होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें