फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैयादूज पर लंबे रूट की बसें रोककर लोकल मार्गों पर चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भैयादूज पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लंबे रूट पर संचालित होने वाली बसों को जरूरत के अनुसार रोककर लोकल मार्गों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो से 148 निगम की और 69 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। भैयादूज पर लोकल मार्गों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली रूट की बसों को रोककर लोकल मार्गों पर लगाया जाएगा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, उसी मार्ग पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें