गांव करनापुर पैतापुर के गुरुद्वारे में रविवार को बैसाखी के उपलक्ष्य में अखंड पाठ साहिब का भोग लगाने के बाद सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की संगत भारी संख्या में गुरुद्वारे में मौजूद रही।
राजस्थान से आए ज्ञानी सुखविंदर सिंह ने गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा कि संत परमार्थ के कारण इस धरती पर आए और लोगों को सच्चा रास्ता दिखा गए। सभी लोगों को कुरीतियां और पाखंड का त्याग का गुरू जी के बताए सच्चे रास्ते पर चलना चाहिए और कमाई के कुछ हिस्से को नेकी के काम में लगाना चाहिए।
इससे पूर्व श्री अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया और लोगों ने गुरू जी के भव्य दीवान पर मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कीर्तन के बाद चले लंगर में तमाम संगत ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में गुरविंदर सिंह, जरनैल सिंह, सुखविंदर सिंह प्रधान, जितेंद्र सिंह सहित तमाम संगत का योगदान रहा।