फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, पांच हजार घरों की पानी की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
लाल इमली चौराहे से निशात रोड पर चल रहा सीवर लाइन का काम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निशात मार्ग पर ग्रीन रोड के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम को पानी की आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब चार मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। जिस कारण करीब पांच हजार परिवार प्रभावित रहे।
विज्ञापन

लाल इमली चौराहा से निशात रोड के बीच ग्रीन रोड का निर्माण चल रहा है। जेसीबी से खोदाई की जा रही है। मंंगलवार शाम को खोदाई के दौरान कई जगह पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मोहनगंज, बाडूजई पेशावरी, बाडूजई प्रथम, बाडूजई द्वितीय, कटियाटोला आदि मोहल्लों की पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।
खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग के इंजीनियर अभी फॉल्ट तलाश नहीं पाए हैं। पाइप लाइन की मरम्मत में काफी समय लग सकता है। इससे क्षेत्र के लोगों को अभी और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


लाल इमली चौराहा से निशात तिराहा के बीच हो रहे सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। टीम को लगाया गया है। लीकेज को तलाश कर जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विजय मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें