फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे कॉलोनी में पाइप लाइन टूटी, बह रहा पानी

विज्ञापन
अमित भागवत मिश्रा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की रेलवे कॉलोनी में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन कई जगह से टूटी हुई है। इसके चलते दूषित पानी रेलवे कर्मियों के घरों में पहुंच रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों ने अधिकारियों से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में 850 रेलवे आवास हैं। इसमें कुछ आवास खाली हैं। इन आवासों को पानी की सप्लाई देने के लिए करीब छह ओवरहेड टैंक बने हुए हैं। जिसके माध्यम से दिन में तीन बार आपूर्ति दी जाती है। मनोरंजन सदन के सामने, रामचरन की दुकान के पास, लोको पायलट विजय कुमार मिश्रा के आवास के पास, शिव मंदिर के पास पाइप लाइन टूटी हुई है।
पानी की आपूर्ति के दौरान टूटे पाइपों से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इन्हीं पाइप लाइनों से गंदा पानी लोगों के घरों में भी पहुंच रहा है। प्रदूषित पानी के चलते कर्मियों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। रेल कर्मचारियों ने मरम्मत की मांग की लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कौशल कुमार ने बताया कि टूटी पाइप लाइन को चिह्नित कर बदला जा रहा है।
विज्ञापन


टूटी पाइप लाइन को सही कराने के लिए मंडल अभियंता को सूचित कर दिया है। नई पाइप लाइन डलवाई जाए, जिससे रेल कर्मियों को शुद्ध पानी मिल सके।
- नरेंद्र त्यागी

पाइप लाइन टूटी होने की सूचना पिछली बार बैठक में दी थी। तब भी बदलाव नहीं किया गया। गंदा पानी होने के चलते कर्मियों को काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।
- अमित भागवत मिश्रा

00
दो गांवों में पानी की आपूर्ति ठप
कुर्रियाकलां। जलजीवन मिशन के अंतर्गत नगलाजाजू ग्राम पंचायत में ओवरहेड टैंक का निर्माण कर उससे संबंधित मजरा पथरा खास गांव में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। बारिश के बाद सड़क के दोनों ओर पटरी की कटी मिट्टी को जेसीबी से मरम्मत कराने के दौरान नगलाजाजू व पथराखास गांव के बीच जखई बाबा देवस्थान के पास पाइप लाइन टूट गई। इस कारण हजारों लीटर पानी बह गया। इससे दोनों गांवाें के लोगाें को पानी आपूर्ति नहीं मिल सकी। संवाद

अमित भागवत मिश्रा। स्रोत: जागरूक पाठक

अमित भागवत मिश्रा। स्रोत: जागरूक पाठक

अमित भागवत मिश्रा। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें