फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बगदाद के मुबारक सफर के लिए रवाना हुए जायरीन

विज्ञापन
निगोही से बगदाद जाने वालों को फूल माला पहनाकर रवाना करते लोग। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
निगोही। कस्बे व तालगांव से शनिवार को 12 लोग जियारत के लिए बगदाद शरीफ रवाना हो गए। उन्हें फूलमाला पहनाकर विदा किया गया। दोपहर 12 बजे नदीम खां, जफर खां, नाजिम खां, शाहिद हुसैन, राशिद हुसैन, आयशा बेगम, अब्दुल कदीर मंसूरी, खुर्शीद मंसूरी और, तालगांव से हाजी शमीम खां, हाजी रेहान खां यूसुफजई, कसीम खां, हाफिज वहीद बेग, मोइन खां बगदाद के लिए रवाना हो गए। बरेली की दरगाह वली मियां के सज्जादानशीन हुजूर अनवर मियां की सरपरस्ती में काफिला इराक के पाक शहर करबला, नजफ और बगदाद की मुकद्दस जगहों की जियारत करेगा। शनिवार को तमाम लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर विदा किया। लोग नात और मनकबत पढ़ते हुए हमजापुर चौराहे तक पहुंचाने गए और अपने लिए दुआ की अपील की। इस मौके पर चंदा खां, मुस्तफा खां, कयूम खां, खान अली, हाफिज फाजिल खां, मौलाना तारिक, हाफिज हाशिम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें