शाहजहांपुर। पछुआ हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और हल्का कोहरा रहा। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक रविवार को कोहरा रहने के साथ तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 55 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। संवाद