फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप चालक का सबली टोल प्लाजा कर्मियों से हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खरबूजे लेकर कानपुर जा रहे पिकअप चालक का सबली टोल प्लाजा पर कर्मियों से विवाद हो गया। बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

कानपुर से एक व्यापारी पुवायां में गंगसरा के पास पिकअप से खरबूजे लेने के लिए आया था। शुक्रवार शाम को वह गाड़ी में खरबूजे भरकर बंडा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर चला गया। वापस आने पर सबली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से टोल को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद चालक बिना टोल दिए पिकअप लेकर भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस ने उसे पुवायां में पकड़ लिया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें