फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET : शाहजहांपुर के 22 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, सीटिंग प्लान किया गया तैयार

Fri, 27 Oct 2023 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही सहायक पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है। रिजर्व में भी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 28 और 29 अक्तूबर को शाहजहांपुर के 22 केंद्रों पर होगी। इसको लेकर शुक्रवार को सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अभ्यर्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया। सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया।

विज्ञापन


पीईटी के लिए एसएस कॉलेज में तीन और जीएफ कॉलेज में दो केंद्र बने हैं। एसएसएमवी, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, जीटीआई, एनटीआई, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, जीआईसी, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, सेंट पॉल इंटर कॉलेज तथा श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 384 से लेकर 600 की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही सहायक पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है। रिजर्व में भी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पहली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। दो दिनों में 41280 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे शांति एवं कानून व्यवस्था
परीक्षा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा को परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर विधि, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन कराएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें