बृहस्पतिवार को कस्बे में नगर पंचायत की ओर से मच्छर मारने के लिए कराई गई जहरीली दवा की स्प्रे से कई लोगों की हालत खराब है। मोहल्ला बजरिया के संतोष मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की ओर से मोहल्ला बजरिया में नुऑन और डाईओरान दवा का स्प्रे कराया गया। स्प्रे करते समय तेज फब्बारे के कारण दवा घरों के अंदर तक चली गई। इससे तेज दुर्गंघ के कारण महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा के छिड़काव से उनके घर के बच्चों में जुकाम, खांसी और गले में इंफेक्शन हो गया है। वह मामले की शिकायत डीएम से करेंगे। मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी के संदीप यादव भी कीटनाशक दवा के स्प्रे के कारण बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने भी डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
मै मोहल्ले से गुजर रहा था वहां कीटनाशक दवा की स्प्रे हो रही थी। दवा इतनी जहरीली थी की तुरंत ही सिर दर्द शुरू हो गया, उसके बाद जुकाम और गले में दर्द से परेशानी है।
संदीप यादव निवासी मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी, खुटार
नुऑन और डाईओरान दवा का छिड़काव बिल्कुल गलत है, इससे लोग बीमार हो सकते हैं, लोगों के जानवर छिड़काव वाली जगह की घास खाकर मर सकते हैं। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
अनुपम शुक्ला पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत खुटार
कीटनाशक दवा नुऑन और डाईओरान का छिड़काव नहीं करना चाहिए। मच्छर मारने के लिए डीडीटी पाउडर का प्रयोग किया जाता है, कीटनाशक दवा के छिड़काव से लोगों का पेट खराब होना, उल्टी आना और सिर दर्द जैसी दिक्कत आ सकती है।
डॉ. संजीव कुमार प्रभारी सरकारी अस्पताल खुटार