तिलहर। पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में आरोपी युवक मोहल्ला उम्मरपुर निवासी फरदीन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा था। संवाद