अभाविप के सदस्यों ने बुधवार को दो निजी कॉलेजों में अधिक शुल्क वसूले जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी, रामजी अवस्थी, विपुल श्रीवास्तव, शोभित मिश्रा, अमन रावत, अर्पित मिश्रा, सत्यम पंडित, सोनू भारती, आकाश, सचिन गुप्ता, सौरभ मोहन, पवन मिश्रा, विवेक भारती आदि शामिल रहे।