नो ड्यूज न होने पर नहीं मिलेंगी सेवाएं
नई प्रक्रिया को अमल में लाने के साथ ही लोगों को पुराना कर जल्द जमा करना होगा। कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नगर निगम जो भी सेवा दे रहा है, जिसमें जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य सेवाएं शामिल हैं, उन्हें रोक दिया जाए। ऐसे में उपभोक्ताओं को नो ड्यूज न होने तक इन सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- कर का निर्धारण संपत्ति या भूमि के वर्तमान सर्किल रेट, संपत्ति के आकार और किए गए निर्माण के प्रकार के आधार पर किया जाता है।
- कर निर्धारण प्रक्रिया सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक है।
- कोई भी तथ्य छुपाने या गलत टैक्स निर्धारण करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
- स्वकर निर्धारण प्रणाली में वर्तमान कर प्रणाली की तुलना में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है।
- कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत/स्वार्थी उद्देश्यों के लिए किसी भी नागरिक को गुमराह नहीं कर पाएगा।
- इस व्यवस्था से सभी नागरिकों को लाभ दिया जा रहा है, जिससे निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।
शाहजहांपुर नगर निगम के कर अधिकारी सदानंद ने बताया कि स्वकर निर्धारण प्रणाली को अब पूरी तरह अमल में लाया जा रहा है, जिससे नगर निगम की सीमा स्थित आवासीय व व्यावसायिक भवन के स्वामियों के कर जमा करने को लेकर कोई दिक्कत न हो। इसके लिए अलग-अलग कर निर्धारित हैं।