पुवायां में लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
पुवायां। नगर में कोतवाली रोड पर जाम लगने से लोग काफी देर तक परेशान रहे। नगर के सबसे मेन चौराहा राजीव चौक पर आए दिन जाम लगने की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। राजीव चौक पर ई-रिक्शा वालों का जमघट जाम लगने का प्रमुख कारण सामने आ रहा है।
मंगलवार को दोपहर बाद राजीव चौक से कोतवाली, राजा मार्केट जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की कतार लग जाने के कारण लोगों को काफी देकर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर के अंदर जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोक दिया तो जाम खुल सका। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि राजीव चौक पर हर समय पिकेट लगी रहती है। किसी समय समस्या आने पर ऐसा हो जाता है। बेहतर आवागमन के पूरे प्रयास किए जाते हैं। संवाद