फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे फाटक बंद होने के कारण वैकल्पिक रास्तों से गुजरे लोग

विज्ञापन
तिलहर-निगोही मार्ग पर बंद रेलवे क्रॉसिंग। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। निगोही मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए उत्तर रेलवे के स्तर से रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार से पूरी तरह बंद कर दिए जाने से राहगीर अब जर्जर हो चुके वैकल्पिक मार्गों से गुजरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बंद किए गए रेलवे फाटक से केवल पैदल राहगीरों को निकलने की अनुमति है, जबकि वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। रेलवे की ओर से ओवरब्रिज निर्माण के लिए दोनों ओर कंक्रीट के पिलर तैयार किए जा रहे हैं। इससे पहले फाटक बंद किए जाने के दौरान कई बाइक सवार रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच चुके हैं।
इसे देखते हुए इस बार रेलवे प्रशासन ने फाटक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। ऐसे में लोग गुलचंपा-रुजवारी रेलवे फाटक समेत दूसरे वैकल्पिक रास्तों से निकल रहे हैं, लेकिन वह बारिश में बेहद खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों रेलवे फाटकों तक जाने वाले जर्जर रास्तों की मरम्मत नहीं कराने पर यूनियन के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि जर्जर सड़कों को संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें