फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
मिर्जापुर में ढाईघाट पर गुरु पू​र्णिमा के दिन लगा मेला। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर ढाई घाट गंगा तट पर रविवार को बृह्म मुहूर्त से पर्व स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। दिन निकलने तक घाट पर श्रद्धालुओं का मेला जुट गया। इस बीच हर-हर गंगे से घाट गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने उद्घोष के साथ पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद सूर्य देव काे अर्घ्य समर्पित किया और गंगा मैया से सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने कई धार्मिक अनुष्ठान कराकर भगवान विष्णु की आराधना की ओर पंडों-पुजारियों को दान-दक्षिणा दी। श्रद्धालुुओं की भारी भीड़ के चलते ढाई घाट गंगा तट पर सुबह से शाम तक मेले जैसा माहौल रहा।
पर्व स्नान को वहां जनपद समेत हरदोई , लखीमपुर, सीतापुर, पीलीभीत आदि आसपास के कई जनपदों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए। घाट पर ही दुकानदारों ने प्रसाद व अन्य जरूरत के सामान की दुकानें लगाकर बिक्री की। फर्रुखाबाद जिला प्रशासन ने गंगा का जलस्तर ज्यादा होने के कारण घाट पर बैरीकेडिंग लगाई। शमशाबाद एसओ बलराज भाटी मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ डटे रहे। गोताखोर भी घाटों पर कोई अनहोनी रोकने को मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से जैतीपुर के डांडी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। साथ ही श्री सत्यनारायण की कथा सुनी।


सुनासिर नाथ धाम पर हुआ भंडारा

बंडा। गुरु पूर्णिमा पर रविवार को सुनासिर नाथ धाम स्थित ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 स्वामी गौरीशंकर सीताराम जी के समाधि स्थल पर भंडारा हुआ। स्वामी जी ने यहां करीब 55 वर्ष तक भगवान शिव की आराधना की थी। मान्यता है कि यहां शिव की आराधना से पुत्र की प्राप्ति होती है। उन्हें क्षेत्र के लोग अपना गुरु मानते थे। संवाद

बाबा कालसेन मंदिर में हुआ हवन-पूजन
सेहरामऊ दक्षिणी। बाबा कालसेन मंदिर में हवन-पूजन हुआ। बाबा के मंदिर पर होने वाले हवन में हवन सामग्री के बजाय केवल देशी घी और लकड़ी का उपयोग होता है। मनौती पूरी होने पर भक्त मंदिर परिसर में घंटे-घंटियां बांधते हैं। संवाद

गुरु पूर्णिमा पर रोपे 200 पौधे

शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स के सदस्यों ने गुरुपूर्णिमा पर ग्राम पंचायत बादशाह नगर व नागर पाल में करीब 200 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर ग्रुप संरक्षक दीपा दीक्षित, अल्पना श्रीवास्तव, तराना जमाल, संयोजक विजय मिश्रा, डायरेक्टर डॉ. दीपा सक्सेना, महासचिव डॉ. हेमेन्द्र वर्मा, अवधेश शुक्ला, रिद्धि बहल, नुजहत अंजुम आदि मौजूद रहे। संवाद

मिर्जापुर में ढाईघाट पर गुरु पूर्णिमा के दिन लगा मेला। संवाद

मिर्जापुर में ढाईघाट पर गुरु पूर्णिमा के दिन लगा मेला। संवाद

मिर्जापुर में ढाईघाट पर गुरु पूर्णिमा के दिन लगा मेला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें