फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में रहे लोग

Sun, 20 Sep 2015 09:06 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग के हथौड़ा सब-स्टेशन क्षेत्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ जाने की वजह से हजारों घरों में अंधेरा पसरा रहा। घरों में कूलर और एसी न चलने से लोग गर्मी में परेशान होते रहे। फ्रिज न चलने से घरों में सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब सात बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इसकी सूचना क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दी। सब-स्टेशन पर मौजूद बिजली कर्मियों ने फॉल्ट को रात में सही करने से मना कर दिया। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि विभाग के जेई संवर्ग की हड़ताल चल रही है। उन लोगों ने शाम पांच बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक बिजली फाल्ट सही करने से मना कर दिया है। 33 केवी का लाइन फाल्ट सही करने से पहले शट-डाउन लेने का कार्य जेई के द्वारा कराया जाता है। फाल्ट की वजह से हथौड़ा, रोजा, लोधीपुर, हुसैनपुरा, अंटा क्षेत्र, बृज विहार कालोनी आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
इधर, शहर में कुछ मोहल्लों में लोकल फाल्ट होने की वजह से दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली सप्लाई नहीं हो सकी।
00
सात वर्षों से ठप है छह गांवों की बिजली आपूर्ति
शाहजहांपुर। निगोही के विद्युत सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले छह गांव धमनपुर, ढकिया रघा, गौरीखेड़ा, इटौआ, भुरखुंडा, बाराहमोहब्बतपुर में सात वर्षों से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शिवसैनिकों ने इसकी शिकायत राज्यपाल और पॉवर कारपोरेशन के एमडी को शिकायती पत्र भेज कर किया। साथ ही बिजली सप्लाई सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन

शिवसेना के जिला उप प्रमुख गोपी सिंह चौहान ने 28 सितंबर तक बिजली व्यवस्था सुचारु न होने पर 29 को आत्मदाह की चेतावनी दी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, बिजली विभाग और प्रदेश और केंद्र सरकारों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें