कड़ाके की सर्दी से बेहाल लोगों को शुक्रवार सुबह से खिली धूप ने खासी राहत पहुंचाई। हालांकि शीतलहर चलने से ठिठुरन बरकरार रही।
बृहस्पतिवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहने से धूप नहीं खिली और शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ दिन ढलते ही कोहरा छाने लगा। इससे रात का तापमान 3.2 डिग्री गिर गया, लेकिन शुक्रवार को दिन में धूप की गर्माहट से पारा 3.6 डिग्री चढ़ गया। यह अलग बात रही कि बादलों और सूरज के बीच दिन भर लुका-छिपी का खेल जारी रहने से धूप में तपिश नहीं थी। खुले स्थानों पर बगैर ओट लिए धूप सेंकने वालों को सर्द हवा के झोंके सहने पड़े।