फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं और बंदरों से परेशान आवास विकास कॉलोनी के लोग

Tue, 24 Sep 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी, बरेली मोड़ में लोग बंदरों से परेशान हैं। आए दिन बंदर उन पर हमला कर रहे हैं। छुट्टा पशुओं के चलते गंदगी की भरमार है। तमाम शिकायतों के बावजूद नगर निगम प्रशासन तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में बंदरों तथा छुट्टा पशुओं की संख्या अचानक बढ़ गई है। छुट्टा पशु तो बीच सड़क पर बैठे रहते हैं। इससे आवागमन बाधित होता है। साथ ही पास से निकलने वाले वाहन चालकों पर भी हमला कर देते हैं। हमले में आए दिन घायल होने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इसके अलावा बंदरों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बंदर कॉलोनी की सड़कों पर झुंड बनाकर घूमते हुए लोगों पर हमला कर रहे हैं।
काॅलोनी के उज्ज्वल शर्मा, प्रशांत सक्सेना, नरेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, मुनीश कुमार, शिवम परिहार, सुषमा वर्मा, कामाक्षी वर्मा, शालिनी आर्या आदि ने डीएम से समस्या के निराकरण की मांग की है। सहायक अभियंता, आवास एवं विकास परिषद हेमंत कुमार ने बताया कि कॉलोनी में छुट्टा पशुओं एवं अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए पहले भी अभियान चलाया जा चुका है। फिर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। प्रयास किया जाएगा कि अतिशीघ्र कॉलोनीवासियों की समस्याओं को निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें