फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईस्टर पर भक्ति से सराबोर हुए लोग, जुलूस निकालकर की विशेष प्रार्थना

विज्ञापन
गोविंदगंज ​स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर गीत गातीं मसीह समाज की  महिलाएं। स्रोत:  ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन जीवित होने की खुशी में रविवार को ईस्टर का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। ईस्टर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से मसीह समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में पहुंचे। यहां विशेष प्रार्थना के साथ ही गीतों भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर पर तड़के ही विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकाले गए। बैंडबाजों के साथ निकाले गए जुलूसों में मसीह समाज के लोग गीत गाते हुए चल रहे थे। जुलूसों का समापन गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में हुआ। यहां विशेष प्रार्थना के साथ ही पास्टर इंचार्ज अमित लाल ने परमेश्वर के सुंदर वचन सुनाए।
इस बीच मसीह समाज की महिलाओं ने गीत सुनाए। चर्च में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंचे। उन्होंने ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया और ईसाई समुदाय के सामाजिक योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

पास्टर अमित लाल और भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर मंजीत सिंह, आशीष, विजय प्रताप सिंह, रवि, सुशील महंत, बबलू मिल्अन, सुबोध, दौलत मसीह, सपना मैसी, अजीत सिंह दारा सिंह, सिस्टर फातिमा आदि मौजूद रहे।

गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर गीत गातीं मसीह समाज की  महिलाएं। स्रोत:  ज

गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर गीत गातीं मसीह समाज की  महिलाएं। स्रोत:  ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें