फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक आवाजों के साथ हुई आंधी-बारिश से लोग डरे

Tue, 28 Apr 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह भयानक आवाजों के साथ हुई बारिश और आंधी से लोग डर गए। एक घंटे में ही 14.8 मिली मीटर बारिश हो गई। शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया और पेड़-पौधों की टहनियां टूट गईं। वहीं कई पोल भी उखड़ गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह चार बजे लोगों की नींद आंधी और बारिश ने उड़ा दी। चंद दिनों पहले आए भूकंप से पहले ही लोग डरे हुए हैं, तेज आंधी के साथ बारिश आयी तो वे ज्यादा घबरा गए। हवा के थपेड़ों के साथ चारों ओर से बारिश का पानी घरों के अंदर तक घुस गया।
बिजली के कड़कड़ने की तेज आवाजों के साथ आंधी बारिश देखकर झोपड़-पट्टी, कच्चे मकानों, तिरपाल तान के रहने वालों और खुले में लेटने वालों की तो जान सांसत में पड़ गई। शहर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। वहीं कई लोगों की टिन भी तेज हवाओं के साथ उड़ गई। गांवों में रखे छप्पर भी आंधी में उड़ गए। इससे लोगों का भारी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

मौसम के बिगड़े तेवर के बारे में गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने कहा कि मंगलवार सुबह 14.8 मिली मीटर बारिश हुई। कहा कि आंधी के साथ हुई बारिश से गन्ने की फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। मौसम विश्लेषक ने बुधवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें