फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्लीपर बोगी में घुसे लोग, चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। रात में दिल्ली-लखनऊ मेल पर स्लीपर बोगी में जनरल टिकट के यात्री घुस गए। ट्रेन के चलने पर चेन खींचकर रोक लिया। इस दौरान रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वालों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में सीट के लिए मारा-मारी रही।
विज्ञापन

तड़के 3:49 बजे लखनऊ मेल को लाइन नंबर एक पर लिया गया। ट्रेन पहले से काफी भरकर आई थी। जनरल बोगियां फुल थी। ऐसे में लोग स्लीपर बोगी में चढ़ गए। स्लीपर कोच में आरक्षण कराने वालों तक को सीट नहीं मिल सकी। दो मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन चल दी। इस बीच कुछ लोग चढ़ नहीं पाए तो यात्रियों ने चेन खींचकर रोक लिया।
इस बीच दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। स्लीपर कोच पर जनरल टिकट के यात्री कब्जा जमाए रहे। ऐसे में रिजर्वेशन कराने वालों को सीट नहीं मिल सकी। उन्हें खड़े होकर सफर तय करना पड़ा। चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

दोपहर में त्रिवेणी, राज्यरानी, बरेली-बनारस, अवध असम समेत कई अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में सीट को लेकर मारा-मारी रही। जनरल कोच पहले से भरे होने के चलते यात्री स्लीपर तक में घुस गए।

दिल्ली से भरकर आईं बसें, निगम की भर गई झोली
परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर 50 बसों को लगाया है। ये सभी बसें दिल्ली से भरकर आ रही हैं। प्रत्येक बस में पर्याप्त सवारी होने के चलते निगम की झोली भर गई है। दिल्ली से शाहजहांपुर आने के बाद शाहबाद, पलिया समेत अन्य मार्गों पर जाने के लिए स्टैंड से बसों का संचालन कराया गया है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक करीब 35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें