फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुंडा चुरा रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तरीन गाड़ीपुरा में ट्रैक्टर-ट्राॅली से डाला फंसाने का कुंडा चुरा रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा नीवासी तौसीफ की ट्रैक्टर-ट्रॉली गली में खड़ी थी। 18 अगस्त की रात एक चोर ट्रॉली के डाला में फंसाने वाला कुंडा चुराकर ले जाने लगा। आहट पाकर जागे तौसीफ ने जब देखा तो उक्त आरोपी बोरी पकड़े हुए खड़ा था। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वही व्यक्ति कुंडा चुराते हुए दिख गया।
उन्होंने आरोपी को पकड़कर थाने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम पवन उर्फ कल्लू निवासी गढ़ी गाड़ीपुरा बताया। इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। उसके कब्जे से चोरी गया कुंडा बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें