जिले में एसबीआई की 36 और एचडीएफसी की 10 शाखाएं हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की 69 शाखाएं संचालित हैं। इनके अलावा 139 शाखाएं अन्य बैंकों की हैं। इनमें भी 2000 रुपये के नोट जमा किए गए। अग्रणी बैंक प्रबंधक दीपक चंद्रा के मुताबिक बैंकों की सभी शाखाओं में 2000 रुपये के नोट में कुल 19 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
एहतियातन साथ लेकर जाएं दस्तावेज
हालांकि सभी बैंकों में बिना किसी दस्तावेज या आईडी दिखाए ही नोट बदलने की बात कही जा रही है, लेकिन जानकार एहितयातन वोटर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि साथ ले जाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बैंक पहुंचने पर किसी तरह की दिक्कत न हो।