फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वाला सिपाही गिरफ्तार, पांच साल पहले हुई थी तैनाती

Mon, 22 May 2023 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद के ग्राम गेसूपुर निवासी हर्ष बैरवाल 2018 बैच में आरक्षी के पद से भर्ती हुआ था। उसकी नियुक्ति पहले निगोही थाने में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने वाले सिपाही आरक्षी हर्ष बैरवाल को निगोही पुलिस ने थाना सदर बाजार के सामने स्थित पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर्ष बुलंदशहर का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया। वर्तमान वह सदर बाजार थाने में तैनात था।

विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद के ग्राम गेसूपुर निवासी हर्ष बैरवाल 2018 बैच में आरक्षी के पद से भर्ती हुआ था। उसकी नियुक्ति पहले निगोही थाने में हुई थी। इस बीच शासन में पत्र भेजकर सिपाही द्वारा फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की गई। फर्जीवाड़े की बात सामने आने के बाद तत्कालीन सीओ सदर महेंद्र पाल सिंह ने जांच की। इसमें उसके अपने भाई के दस्तावेजों पर उम्र में फर्जीवाड़ा कर नौकरी प्राप्त करने की बात सामने आई। नियम के अनुसार, सिपाही की भर्ती के लिए 21 साल उम्र होनी चाहिए, लेकिन हर्ष अधिक उम्र का था।
विज्ञापन

इस बीच तत्कालीन सीओ सदर की आख्या पर निगोही थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसे निलंबित कर दिया गया। बहाली होने पर उसे सदर बाजार थाने में तैनाती दी गई। वर्तमान में मामले की विवेचना सीओ सदर अमित चौरसिया कर रहे थे। सीओ सदर के अनुसार, विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरक्षी हर्ष बैरवाल को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी प्राप्त करने का दोषी पाया गया है। आरोपी को सदर थाने के सामने पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी ने एक साल ही नौकरी की होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें