शाहजहांपुर। भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग में इजाफा हो गया है। इसके चलते लोकल फॉल्ट बढ़ गए हैं। ट्रिपिंग भी लोगाें को परेशान कर रही है।
सोमवार को रात 1:55 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर से आपूर्ति फेल हो गई। इसके चलते कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की। इसके बाद टीम ने लाइन पर गश्त कर करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया।
सुबह छह बजे निगोही रोड उपकेंद्र का पुलिस लाइन फीडर ट्रिप हो गया। इसे सही करने में करीब 45 मिनट का समय लगा। गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हॉल फीडर पर सोमवार को पूरे दिन बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इसी तरह अल्हागंज उपकेंद्र में फॉल्ट आने से बिजली नदारद रही। संवाद